नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में हुए बदलावों और पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ बनाए जाने का संत समाज और सूफी संगठनों ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने जितेंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करेंगे।
![]()
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में हुए बदलावों और पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ बनाए जाने का संत समाज और सूफी संगठनों ने स्वागत किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने जितेंद्र मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करेंगे।
वहीं, इंडियन सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया और उनके सैन्य अनुभव को नई जिम्मेदारी के लिए उपयोगी बताया।
हरिद्वार में महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि जिस तरह जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायुसेना में रहते हुए देश की सेवा की, उसी तरह अब उन्हें भगवान राम ने मंदिर की व्यवस्था संभालने का अवसर दिया है। उन्होंने इसे उनके लिए ‘गोल्डन चांस’ बताते हुए उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निभाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट में किए गए अन्य बदलावों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में संत समाज के प्रतिनिधित्व को महत्व दिया जाना गौरव की बात है। स्वामी गोविंददेव गिरि को महंती की जिम्मेदारी मिलने और नए ट्रस्टियों को शामिल किए जाने का भी उन्होंने स्वागत किया।
महंत रवींद्र पुरी ने विशेष रूप से ट्रस्ट में पहली बार एक महिला को शामिल किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और उनका अनुभव ट्रस्ट के कामकाज में उपयोगी साबित हो सकता है।
महंत रवींद्र पुरी ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अयोध्या की वैष्णव और रामानंदी परंपरा से जुड़े वरिष्ठ संतों को साथ लेकर मंदिर की व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाएगी। संत समाज के मार्गदर्शन और सहयोग से मंदिर से जुड़े कार्य बेहतर ढंग से संचालित किए जा सकते हैं।
मुरादाबाद में इंडियन सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने भी जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ बनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवा से जुड़े अधिकारी के रूप में जितेंद्र मिश्रा ने जिस अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम किया, उसी भावना के साथ वह ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। कशिश वारसी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में जितेंद्र मिश्रा की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सेवा और जिम्मेदारी निभाने का उनका अनुभव अब राम मंदिर जैसी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की व्यवस्था में काम आ सकता है।
सूफी कशिश वारसी ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी या कोई अन्य राजनीतिक दल नियुक्ति को लेकर सवाल उठा रहा है तो उसे वह राजनीतिक और वोटों की राजनीति से जोड़कर देखते हैं। देश की सेवा कर चुके व्यक्ति को सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी मिलना सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितेंद्र मिश्रा अपने पद पर रहते हुए देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम करेंगे।
--आईएएनएस
पीएसके/एबीएम
Leave A Reviews