Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर के राजा के दरबार में आस्था का सैलाब, विशाल भंडारा, 108 दीप महाआरती और 56 भोग का आयोजन


मैहर। रामनगर के सबसे बड़े गणेश उत्सव मंगल मूर्ति रामनगर - रामनगर के राजा के पंडाल में आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

रामनगर के राजा गणपति समूह की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। दोपहर से ही भंडारा शुरू होते ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि समिति के युवा कार्यकर्ता पूरी सेवा भाव से स्टॉल पर खड़े होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

आज शाम होगी 108 दीप ज्योति महाआरती और 56 भोग

समिति ने बताया कि आज शाम बप्पा के दरबार में 108 दीपों से महाज्योति महाआरती और 56 भोग का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार भोग प्रसादी साथ लाकर बप्पा को अर्पित भी कर सकते हैं।

समिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पंडाल में पधार कर महाआरती और भंडारा प्रसादी का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Date & Time : 2026-09-19 14:31:39

Share:

Leave A Reviews

Related News