Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच, मुंबई की टीम में लौटे ठाकुर-जायसवाल

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में वापसी की है। उनके साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी इस खेमे में शामिल किया गया है। यह मुकाबला 6 फरवरी से एमसीए-बीकेसी ग्राउंड में खेला जाना है।

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में वापसी की है। उनके साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी इस खेमे में शामिल किया गया है। यह मुकाबला 6 फरवरी से एमसीए-बीकेसी ग्राउंड में खेला जाना है।

शार्दुल ठाकुर ने पिंडली की चोट से उबरकर टीम में वापसी की है। उन्हें यह चोट विजय हजारे ट्रॉफी में लगी थी। लंबे वक्त बाद शार्दुल को नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया। अब वह स्टैंड-इन कप्तान सिद्धेश लाड से मुंबई की कप्तानी संभालेंगे।

दूसरी ओर, यशस्वी जायसवाल भी प्रतिष्ठित फर्स्ट-क्लास सीजन फिर से शुरू होने के बाद अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। जायसवाल ने आखिरी बार नवंबर 2025 में मुंबई की तरफ से राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था, जिसमें 67 और 156 रन की पारी खेली थी।

मुंबई ने 42 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। ठाकुर और जायसवाल के लौटने से मुंबई को कर्नाटक के खिलाफ चुनौती में मदद मिलेगी। कर्नाटक ने 8 बार इस टाइटल को अपने नाम किया है। कप्तान देवदत्त पडिक्कल, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा कर्नाटक की टीम में शामिल हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुंबई के आखिरी रणजी ट्रॉफी लीग स्टेज मैच के दौरान, खिलाड़ियों को नजदीक में जारी निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनना पड़ा था। माना जा रहा है कि जब क्वार्टर-फाइनल मैच होगा तो कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सुरक्षात्मक चादरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

रणजी ट्रॉफी में अन्य क्वार्टर-फाइनल मुकाबले जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में झारखंड और उत्तराखंड, इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में बंगाल और आंध्र के बीच होंगे।

मुंबई की टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News