Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रणवीर सिंह धमकी मामला: आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीपीएन का इस्तेमाल कर छुपाई पहचान

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस) फिल्म इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह को 10 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस) फिल्म इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेता रणवीर सिंह को 10 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

मामले में नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार धमकी देने वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया।

मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार, रणवीर सिंह को मिले मैसेज और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिले ईमेल दोनों मामलों में आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की। आयुष शर्मा के मामले में प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ था, जबकि रणवीर सिंह के मामले में वीपीएन का सहारा लिया गया। दोनों धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही हैं।

रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए। उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया।

पुलिस अब वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह की तलाश में जुटी है। जांचकर्ता मैसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं। यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के ठीक बाद सामने आई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘सिंघम अगेन’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। दोनों के बीच मजबूत पेशेवर रिश्ता है। पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से एक्सटॉर्शन के मकसद से दी जा रही हैं।

बॉलीवुड में हाल ही में तीन हस्तियों में से दो को धमकी और एक के घर फायरिंग की घटना की वजह से दहशत का माहौल है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News