Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रांची के नयासराय में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर को लगी गोली, दो गिरफ्तार

रांची, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में नयासराय रेलवे लाइन के पास मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात राहुल सिंह गिरोह का शूटर शाहिद पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल शूटर समेत उसके एक अन्य साथी को खदेड़कर पकड़ लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे रांची के एसएसपी अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह का शूटर शाहिद अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से दलादली चौक की ओर से विधानसभा क्षेत्र की तरफ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आ रहा है।

सूचना मिलते ही रांची पुलिस की विशेष टीम ने नयासराय इलाके में जाल बिछाकर संदिग्धों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस दल को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में और जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें शूटर शाहिद के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बावजूद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे और उसके साथी को धर दबोचा।

पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अपराधी शाहिद मूल रूप से लोहरदगा जिले का रहने वाला है। वह और उसका गिरोह राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है।

उस पर कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बेड़ो के लूटकांड के अलावा गुमला जिले के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे शिवालिया कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने का संदेह है। इस मुठभेड़ के बाद रांची पुलिस ने गिरोह के अन्य गुर्गों की धरपकड़ के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-27 18:15:02

Share:

Leave A Reviews

Related News