Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप की वैश्‍व‍िक नेताओं से हो रही सीधी बात, ईरान से र‍िश्‍ता तोड़ने की अपील : स्कॉट बेसेंट


नई द‍िल्‍ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया क‍ि ईरान के ख‍िलाफ 'आर्थिक युद्ध' को लेकर अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के नेताओं को फोन करके उनसे ईरान के साथ अपने संबंध और संपर्क खत्म करने के लिए कह रहे हैं।

नई द‍िल्‍ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया क‍ि ईरान के ख‍िलाफ 'आर्थिक युद्ध' को लेकर अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के नेताओं को फोन करके उनसे ईरान के साथ अपने संबंध और संपर्क खत्म करने के लिए कह रहे हैं।

ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा क‍ि अमेरिका का लक्ष्य तेहरान की आर्थिक जीवनरेखाओं को काटकर उसे पूरी तरह अलग-थलग करना है। हमारा लक्ष्य इस दमनकारी शासन को सहारा देने वाली हर आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है, जब तक कि तेहरान पूरी तरह अकेला न पड़ जाए।

रूसी समाचार एजेंसी 'टास' की र‍िपोर्ट के अनुसार, बेसेंट ने दावा क‍िया कि राष्ट्रपति ट्रंप दुन‍ियाभर के देशों के नेताओं से सीधे बात कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप सभी नेताओं से ईरान के साथ किसी भी तरह का संपर्क बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं।

टास के अनुसार, उन्होंने उन देशों या नेताओं के नाम बताने से इनकार कर दिया जिन्हें ये फोन कॉल किए गए हैं। स्कॉट बेसेंट ने कहा क‍ि हम किसी का नाम नहीं बताएंगे। हमने पहले ही इसके कुछ नतीजे देखे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति लोगों को अपनी बात समझाने में काफी प्रभावशाली हैं, जैसा कि आप सभी जानते ही हैं।

बेसेंट ने बताया कि ट्रंप की इन बातचीतों के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय भी संबंधित देशों से संपर्क कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय और अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से मुलाकातों और फोन कॉल के जरिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टास के अनुसार, बेसेंट ने कहा कि हम देशों, उनके नेताओं और संबंधित संस्थाओं को साफ तौर पर बता रहे हैं कि हमारी क्या अपेक्षाएं हैं और उन्हें पूरा करने के लिए समय-सीमा क्या है, साथ ही चेतावनी भी दी क‍ि अगर वे जल्दी प्रतिक्रिया नहीं देते, तो बहुत जल्द उन्हें अपने फैसलों के परिणाम देखने पड़ेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News