Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने कोलकाता हादसे पर जताया शोक, पीड़ित परिजनों के प्रति व्यक्त कीं संवेदनाएं


कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न के बीच बड़ा हादसा हो गया। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन पूजा पंडाल में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अचानक से भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दुख जताया है।

कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न के बीच बड़ा हादसा हो गया। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन पूजा पंडाल में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अचानक से भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से मुझे गहरा आघात लगा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पश्चिम बंगाल लोक भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि राज्यपाल आरएन रवि ने दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर दुख जताया है। राज्यपाल ने कहा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ की घटना से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं। दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता में मची भगदड़ दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है।

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-10-17 23:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News