Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया स्वागत


इंदौर, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इंदौर, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचीं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान चीता प्रोजेक्ट को भी देखेंगी। वहीं दूसरी ओर सिकल सेल एनीमिया की जो चुनौती है, उससे निपटने की सरकार द्वारा जो रणनीति बनाई जा रही है, साथ ही इस दिशा में जो काम किए जा रहे हैं, उसके कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति शामिल होंगी। वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में शामिल होंगी, जिससे स्वयंसेवी संस्थाओं के बारे में उनके दृष्टिकोण को समझने का मौका मिलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 जून तक मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार को बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित 'एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग' कार्यक्रम में शामिल हुईं। साथ ही वह श्री ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु शुक्रवार 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी।

22 जून को राष्ट्रपति मुर्मु कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News