Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र दौरा 1 नवंबर को, शिक्षा-संस्कृति और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों में होंगी शामिल


कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगी। अपने दौरे पर वह धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

कुरुक्षेत्र, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगी। अपने दौरे पर वह धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति का पहला कार्यक्रम प्राचीन शक्तिपीठ श्री भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना का रहेगा। इसके बाद वह हरियाणा दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। इस मौके पर राष्ट्रपति राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी।

दौरे के तीसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी और अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। गुरुकुल परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को गुरुकुल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति का यह दौरा धार्मिक आस्था, शिक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े आयोजनों को एक साथ जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है।

इससे पहले आज राष्ट्रपति मुर्मु ने चक्रवात अर्नब और उसके बाद आई बाढ़ की स्थिति को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से टेलीफोन पर बातचीत की थी। राष्ट्रपति ने राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और चक्रवात व बाढ़ से प्रभावित तथा विस्थापित लोगों के हालचाल के बारे में भी पूछा। राष्ट्रपति ने आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों के कल्याण को लेकर चिंता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चक्रवात अर्नब के बाद ओडिशा के प्रति राष्ट्रपति की चिंता और सहयोग के लिए वह कृतज्ञ हैं।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Date & Time : 2026-10-30 20:45:02

Share:

Leave A Reviews

Related News