Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बिहार से गुजरात के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से दिखाई हरी झंडी


पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों से 1,100 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन गुजरात के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये यात्री एकता नगर पहुंचेंगे।

पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों से 1,100 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन गुजरात के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये यात्री एकता नगर पहुंचेंगे।

दरअसल, राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के खास अवसर पर बिहार से गुजरात के एकता नगर के लिए विशेष ट्रेन रवाना की गई। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे और स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों से आए कुल 1,100 यात्री सवार हैं, जो गुजरात के एकता नगर पहुंचेगे।

बिहार सरकार की ओर से आयोजित इस विशेष यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की साझा विरासत के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा के माध्यम से यात्रियों को देश की एकता और विविधता में एकता के संदेश से जोड़ने की पहल की गई है।

विशेष ट्रेन में बिहार के 22 नक्सल मुक्त जिलों के 1,100 यात्रियों को शामिल किया गया है। पाटलिपुत्र स्टेशन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात के एकता नगर के लिए रवाना किया। यात्रा को लेकर स्टेशन पर विशेष आयोजन किया गया।

एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वहां पहुंचने वाले यात्रियों को देश की ऐतिहासिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के महत्व से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

हालांकि, स्पेशल ट्रेन को रवाना करने के बाद जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस आयोजन को लेकर सवाल पूछे गए तो वह हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। बता दें कि देश में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Date & Time : 2026-10-28 22:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News