Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' पर पीएम मोदी की अपील से हैंडलूम कारोबारियों में उत्साह, बिक्री बढ़ने की जताई उम्मीद


पानीपत/वाराणसी/भागलपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा के साथ-साथ उन बुनकरों और कारीगरों को नमन किया, जिन्होंने पीढ़ियों से देश की पारंपरिक शिल्पकला को सहेजकर रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हैंडलूम उत्पादों को अपनाने की भी अपील की। पीएम मोदी की इस अपील से हैंडलूम कारोबारियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पानीपत/वाराणसी/भागलपुर, 7 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा के साथ-साथ उन बुनकरों और कारीगरों को नमन किया, जिन्होंने पीढ़ियों से देश की पारंपरिक शिल्पकला को सहेजकर रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हैंडलूम उत्पादों को अपनाने की भी अपील की। पीएम मोदी की इस अपील से हैंडलूम कारोबारियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने के आह्वान और हैंडलूम उत्पादों को अपनाने की अपील पर पानीपत के कारोबारियों ने खुशी जाहिर की है। आईएएनएस से बातचीत में कारोबारियों ने कहा कि पहले वे अपना सामान चीन से आयात करते थे, लेकिन अब निर्यात भी करने लगे हैं।

आईएएनएस से बातचीत में अनुज गोयल ने कहा, "हैंडलूम कारोबारियों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद। उन्होंने एक दिन हमारे नाम भी कर दिया है। हमने इस मौके पर देशवासियों के लिए एक छोटा सा ऑफर निकाला है। हमारे बाजार और एसोसिएशन से जुड़ी दुकानों पर खरीदारी करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।"

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले ही उनकी बिक्री बढ़ जाती है और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का आह्वान किया है, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसी खुशी में उन्होंने यह ऑफर निकाला है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में उनके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि पहले वे चीन से सामान मंगाते थे, लेकिन जब से पीएम मोदी ने कारोबार को बढ़ावा दिया है, तब से वे निर्यात भी करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्किल सेंटर बनाए जाने की जरूरत है। लोगों के पास बेहतर कौशल होगा तो उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

वहीं, वाराणसी के बुनकरों का कहना है कि पीएम मोदी अगर इस व्यवसाय को लेकर अपील कर रहे हैं तो उसका असर पड़ना स्वाभाविक है। इससे तमाम बुनकरों को फायदा मिलेगा। संभव है कि मांग भी बढ़े। बाजार में बढ़ती मांग को पूरा करना एक चुनौती होती है, लेकिन जिस तरह सरकार इस क्षेत्र में रुचि ले रही है, उससे छोटे से लेकर बड़े कारीगरों और कारोबारियों तक सभी को लाभ मिलेगा।

आईएएनएस से बातचीत में एक बुनकर ने कहा कि पीएम मोदी की अपील और उनके सहयोग से उन्हें देश-विदेश में पहचान मिलेगी और खुदरा कारोबार में आगे बढ़ने में भी मदद मिलेगी। पहले हाथ से साड़ी बनाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब मशीनों से साड़ियां बनने लगी हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है।

वहीं, भागलपुर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर बुनकर सेवा केंद्र ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने हथकरघा सिल्क के कपड़े पहनकर रैंप वॉक किया। एक छात्र ने कहा, "यह बहुत अच्छी पहल है। हमें इस दिन को खुशी के साथ मनाना चाहिए और हथकरघा उद्योग के विकास और प्रगति के लिए काम करना चाहिए।"

--आईएएनएस

एएमटी

Share:

Leave A Reviews

Related News