Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा को समर्पित किया अवॉर्ड


मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दर्शन करने के बाद अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास है।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दर्शन करने के बाद अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास है।

आईएएनएस द्वारा कैप्चर वीडियो में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लालबागचा राजा के दरबार में पारंपरिक और श्रद्धाभाव से भरे अंदाज में भारी सुरक्षा के बीच बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान अभिनेता ने सम्मानित राष्ट्रीय पुरस्कार को बप्पा के चरणों में अर्पित किया। साथ ही, विधि-विधान से पूजा-अर्चना सम्पन्न की और बप्पा को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।

बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दर्शन करने और पुरस्कार से सम्मानित होने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, "इस समय मेरे घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। साथ ही, पुरस्कार से सम्मानित होने के तुरंत बाद बप्पा के दर्शन करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, मैं तो बस यही कहना चाहूंगा कि मैं और मेरा परिवार इस समय बहुत खुश हैं। गणपति बप्पा मोरया।"

बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता ममूटी (फिल्म 'ब्रह्मयुगम') के साथ साझा किया है।

गुजरात के केवडिया (एकता नगर) में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्तिक ने फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का शानदार किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। इस किरदार के लिए कार्तिक आर्यन ने लगभग 14 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग की और अपना वजन करीब 15 किलोग्राम तक घटाया था।

फिल्म में मुरलीकांत पेटकर का मुख्य किरदार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निभाया है। फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के संघर्ष, हार न मानने वाले जज्बे और हर मुश्किल को पार कर इतिहास रचने के सफर को दिखाती है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-09-23 13:05:08

Share:

Leave A Reviews

Related News