Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रौशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव ने जताया दुख, बोले- मामले की उच्चस्तरीय जांच हो


पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है।

इस बीच बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पटना में उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रिंस यादव की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है। दुख की इस विकट घड़ी में वे और उनकी पार्टी रौशन आनंद तथा उनके पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

तेजस्वी यादव ने इस मामले को एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ इस तरह की वारदात होना बेहद दुखद और चिंताजनक विषय है। उन्होंने आगे कहा कि प्रिंस यादव की हत्या हुई है या उनकी मृत्यु किस वजह से हुई? यह पूरी तरह से एक बड़ी जांच का विषय है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गोलियां चलती हैं तो यह दुख का विषय है। कोचिंग संस्थाओं में गोली चलती है और हत्याएं हो रही हैं तो यह दुखद है। राज्य सरकार भी बड़े सवालों के घेरे में आती है। इस मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए भारत सरकार और बिहार सरकार को नेपाल सरकार के साथ मिलकर गंभीरता से जांच करवानी चाहिए और जो भी दोषी हों, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में हत्याएं हो रही हैं, घोटाले हो रहे हैं, प्रदेश का खजाना खाली है। बिहार में नौकरियां नहीं निकल रही हैं। सबसे ज्यादा यहां नौजवान भुगत रहा है। यह प्रमुख विषय है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। राजद नेता ने आगे कहा कि सत्ता में जो बैठे हैं उन्हें कम से कम बिहार को देखना चाहिए, लेकिन केवल फोटो शूट हो रहा है और बड़ी बातें फेंकी जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल में ईवीएम जलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जल गए या जला दिए गए, यह जांच के विषय हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News