Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा


एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रायन कुक ने टीम का साथ ऐसे समय पर छोड़ा है, जब नीदरलैंड्स की टीम शानदार फॉर्म में है। टीम इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की अंक तालिका में 28 मैचों में 32 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है और आगामी बड़े टूर्नामेंटों के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर रायन कुक ने अपने इस्तीफे के पीछे पारिवारिक कारणों को मुख्य वजह बताया है। हाल ही में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है और उनका मानना है कि हेड कोच की भूमिका में लगातार यात्रा और पूर्ण समय की प्रतिबद्धता की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इस समय वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।

'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के बल्लेबाजी कोच हीनो कुह्न को फिलहाल अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 मुकाबलों में टीम की देखरेख करेंगे, जबकि केएनसीबी स्थायी कोच की तलाश शुरू करेगा। अपने विदाई संदेश में कुक ने कहा कि नीदरलैंड्स की पुरुष क्रिकेट टीम को कोचिंग देना उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि टीम को पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ाने और मजबूत संस्कृति विकसित करने में योगदान देना उनके लिए गर्व की बात है।

41 वर्षीय कुक ने मई 2022 में टीम की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में नीदरलैंड्स ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। टीम ने बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए क्वालिफाई किया और कई मजबूत देशों के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की। कुक के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2022 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए टीम का क्वालिफिकेशन रहा। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित उस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराकर हर किसी को चौंकाया।

इसके बाद 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत में खेले गए इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने 2011 के बाद पहली बार जगह बनाई थी। इस टूर्नामेंट में भी टीम ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया। केएनसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ह्यूब वैन वाल्सेम ने कुक की तारीफ करते हुए कहा कि उनका योगदान सिर्फ राष्ट्रीय टीम तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करने, कोचिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास में भी अहम भूमिका निभाई।

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी कुक के योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कुक ने टीम के भीतर मजबूत संस्कृति विकसित की और खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खुलकर खेलने का माहौल दिया। एडवर्ड्स ने कहा कि उनके अगुवाई में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं और भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार किया।

--आईएएनएस

एसएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News