Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रयान टेन डोशेट ने भारत के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ा, केकेआर में वापसी की तैयारी: रिपोर्ट


नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे की समाप्ति के बाद रयान टेन डोशेट का भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में कार्यकाल भी खत्म हो गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय टीम के साथ उनका दो साल का जुड़ाव समाप्त हो गया है।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे की समाप्ति के बाद रयान टेन डोशेट का भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच के रूप में कार्यकाल भी खत्म हो गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय टीम के साथ उनका दो साल का जुड़ाव समाप्त हो गया है।

नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान डोशेटे के एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ने की उम्मीद है, जहां वह कोचिंग स्टाफ में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, टेन डोशेट ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया की हार के कुछ समय बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपने फैसले के बारे में बताया। उस समय टीम यूनाइटेड किंगडम में ही थी।

रयान टेन डोशेट का जाना बीसीसीआई के साथ उनके शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर हुआ है। माना जा रहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2024 से जुलाई 2026 के मध्य तक चला और इसी महीने खत्म हो गया।

भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह हेड कोच का पद संभाला, तब टेन डोशेट भारतीय सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे। गंभीर के भरोसेमंद साथियों में से एक माने जाने वाले इस पूर्व ऑलराउंडर ने टीम के कोचिंग ग्रुप के हिस्से के तौर पर बैटिंग और फील्डिंग दोनों यूनिट्स में योगदान देते हुए सेटअप के कई क्षेत्रों में काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान, भारत को व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बड़ी सफलता मिली। टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 और फिर 2026 में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

हालांकि, इसी दौरान टेस्ट टीम को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी और इसके बाद घरेलू सीरीज में लगातार हार का सामना किया, जिसमें न्यूजीलैंड से 3-0 और साउथ अफ्रीका से 2-0 की हार शामिल है, उस समय टीम सबसे लंबे फॉर्मेट में बदलाव के दौर से गुजर रही थी।

यह कदम टेन डोशेट के लिए जाने-पहचाने माहौल में वापसी जैसा है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका जुड़ाव एक दशक से भी पुराना है। बतौर खिलाड़ी वह केकेआर की उन टीमों का हिस्सा थे, जिन्होंने 2012 और 2014 का खिताब अपने नाम किया था। बाद में, 2022 में वह फील्डिंग कोच के तौर पर इस फ्रेंचाइजी में लौटे। वह 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे; इस दौरान हेड कोच चंद्रकांत पंडित और मेंटर गौतम गंभीर की देखरेख में टीम ने एक और चैंपियनशिप जीती।

कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी में उनकी संभावित वापसी के साथ ही रयान टेन डोशेटे की अभिषेक नायर के साथ फिर से जोड़ी बनेगी। दोनों इससे पहले केकेआर में सहायक कोच के रूप में साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद दोनों ने गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच रहने के दौरान राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ में भी कुछ समय तक साथ काम किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News