Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

री-नीट यूजी 2026: मन में उम्मीद लिए परीक्षा देने पहुंचे छात्र महसूस कर रहे दबाव


नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन रविवार को जारी है। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के मन में जहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहीं मानसिक दबाव और अनिश्चितता भी साफ दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों पर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन रविवार को जारी है। पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा आयोजित की गई इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के मन में जहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहीं मानसिक दबाव और अनिश्चितता भी साफ दिखाई दी। परीक्षा केंद्रों पर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

पंजाब के अमृतसर में एक अभ्यर्थी ने आईएएनएस से कहा कि वह पहली परीक्षा की तुलना में इस बार ज्यादा घबराया हुआ है। उसके अनुसार पिछला पेपर अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन अब यह आशंका है कि दोबारा होने वाली परीक्षा कठिन हो सकती है। छात्र ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन अब एनटीए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।

पटियाला के एक अभ्यर्थी ने बताया कि जब पेपर लीक की खबर सामने आई तो उसे बहुत बुरा लगा, क्योंकि उसके पास परीक्षा पास करने का अच्छा मौका था। वहीं मोहाली के एक छात्र ने कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत दिखाई दे रही है और पेपर लीक की संभावना बहुत कम लगती है। उसने कहा कि सरकार भी छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग कर रही है। हालांकि उसने यह भी कहा कि यदि दोबारा कोई गड़बड़ी होती है तो यह गंभीर चिंता का विषय होगा, क्योंकि यह परीक्षा लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी है।

चंडीगढ़ के एक अभ्यर्थी ने बताया कि यह उसका पहला प्रयास है। उसने पहले भी नीट 2026 की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के कारण वह प्रयास प्रभावित हो गया। छात्र ने कहा कि दोबारा परीक्षा देना एक तरह से फिर से पहली कोशिश जैसा महसूस हो रहा है। उसके अनुसार पेपर अच्छा गया, लेकिन उसने कभी नहीं सोचा था कि पेपर लीक जैसी स्थिति पैदा होगी।

इस बीच चंडीगढ़ में एनटीए के पर्यवेक्षक अनुज कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कंट्रोल रूम में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं तथा पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।

हरियाणा के करनाल में एक अभ्यर्थी ने कहा कि पहली बार पेपर लीक होने पर उसे निराशा हुई थी, क्योंकि उसकी परीक्षा अच्छी गई थी। दोबारा तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन अब सभी छात्रों ने फिर से मेहनत की है और वह सभी को शुभकामनाएं देता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News