Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रिचर्ड नगारवा को पहली बार मिली जिम्बाब्वे की टेस्ट कमान


नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को पहली बार जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। नगारवा 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बतौर कप्तान नजर आएंगे।

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा को पहली बार जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। नगारवा 28 जून से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बतौर कप्तान नजर आएंगे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15-सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें ब्रायन बेनेट, तनाका चिवंगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रेंडन टेलर और ग्रीम क्रीमर को शामिल किया गया है।

रिचर्ड नगारवा ने मई 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में 28 वर्षीय गेंदबाज ने कुल 11 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 38.56 की औसत के साथ 25 विकेट निकाले। इसके अलावा, नगारवा 55 टेस्ट में 70 विकेट, जबकि 93 टी20 मुकाबलों में 114 विकेट हासिल कर चुके हैं।

सिकंदर रजा बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिन्हें टी20 ब्लास्ट में वॉर्सेस्टरशायर के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं को जारी रखने की अनुमति दी गई है।

जिम्बाब्वे की टीम पिछली बार अक्टूबर 2025 में टेस्ट मैच खेली थी, जिसमें उसने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से हराया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में नगारवा ने 13 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। इनोसेंट काइया, ग्रीम क्रेमर, तादिवानाशे मारुमनी, वेस्ली मधेवेरे और न्यूमैन न्यामहूरी को टीम में वापस बुलाया गया है, जिन्होंने घरेलू और प्रतिनिधि क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था।

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें बांग्लादेश ने 9 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 8 मैच अपने नाम कर चुकी है। 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे की टीम: रिचर्ड नगारवा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवंगा, ग्रीम क्रीमर, बेन करन, क्रेग इरविन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट काइया, रॉय काइया, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्लेसिंग मुजारबानी, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्रेंडन टेलर, तफादजवा सिगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News