Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रिकॉर्ड छठी बार साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में छुआ 200 का आंकड़ा

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने कनाडा के विरुद्ध सोमवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 के आंकड़े को छुआ।

अहमदाबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने कनाडा के विरुद्ध सोमवार को खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने रिकॉर्ड छठी बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 के आंकड़े को छुआ।

इस टीम ने अब तक 6 बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। भारतीय टीम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 3 बार इस आंकड़े को छुआ है। वेस्टइंडीज ने भी इतने ही मुकाबलों में 200 के आंकड़े को छुआ। इंग्लैंड और श्रीलंका ने अब तक 2-2 बार यह कारनामा किया है।

यह साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। साउथ अफ्रीकी टीम साल 2016 में वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 229 रन बना चुकी है। वहीं, साल 2009 में इस टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका ने साल 2016 में वानखेड़े के मैदान पर अफगानिस्तान के विरुद्ध 5 विकेट खोकर 209 रन जुटाए थे।

सोमवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस टीम को क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी ने 41 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की। मार्करम 32 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन ने 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रयान रिकेल्टन ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

यह टीम 138 के स्कोर तक 4 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। मिलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 34 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से अंश पटेल ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। 1 विकेट दिलप्रीत बाजवा के हाथ लगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News