Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति से भारत बना रहा नई पहचान : सीएम धामी


हरिद्वार, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

हरिद्वार, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब उत्तराखंड बना था, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे और राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब से लेकर निरंतर उत्तराखंड को राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन मिलता रहा है। साल 2014 में जब राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के एक नए दौर की शुरुआत हुई थी, जबकि उससे पहले देश की राजनीति में घपलों, घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। लेकिन आज भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर आगे बढ़ते हुए अपनी पहचान बना रहा है। देश की रक्षा तैयारियां मजबूत हुई हैं, हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है, आत्मनिर्भरता और रक्षा उत्पादन को एक नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई क्षेत्र ऐसा छूटा नहीं, जिसमें हमने काम न किया हो। महिलाओं की बात करें, तो 30 प्रतिशत आरक्षण से लेकर सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देना हो, लखपति दीदी बनाना हो, स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाना हो या फिर सशक्त बहना उत्सव योजना चलानी हो, ऐसे तमाम काम हैं, जिनमें हमने माताओं और बहनों को आगे बढ़ाने का काम किया है। युवाओं की बात करें, तो पिछले सालों में 35 हजार से अधिक नियुक्तियां बिना किसी पर्ची और बिना किसी खर्ची के संपन्न हुई हैं। एक में भी नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया। परीक्षा व्यवस्था जब पारदर्शी हुई, तो ईमानदारी के साथ हमारे युवाओं की चयन प्रक्रिया आसान हुई।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की बात करें, तो मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना से लेकर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। अगर हम छात्रों की बात करें, तो मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन योजना हो या फिर मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना हो, जिसमें 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को घर बैठे ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। सैनिकों की बात करें, तो हमारा प्रदेश ही सैनिक-बहुल है। ऐसा कोई परिवार नहीं है, जिसमें कोई एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा न दे रहा हो।

सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान के लिए जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू हुई और अनेक योजनाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया गया, वहीं हमने भी सैनिकों की शहादत के बाद परिवार को मिलने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है। परमवीर चक्र विजेताओं के लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया है। गैलेंट्री अवॉर्ड की धनराशि को भी बढ़ाने का काम किया है। छात्रावास खोले हैं, जगह-जगह सैनिक विश्रामगृह बनाए गए हैं। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां हमारी सरकार ने काम न किया हो। हमारी सरकार ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने का काम किया है। ये डबल इंजन सरकार का ही कमाल है कि अब दिल्ली हमसे दूर नहीं है।

--आईएएनएस

एमएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-22 19:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News