Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रोहिणी आचार्य के सवालों पर भाजपा ने राजद को घेरा, मृत्युंजय तिवारी बोले- पार्टी में विद्रोह की स्थिति

पटना, 12 सितंबर (आईएएनएस)। राजद के एमएलसी उम्मीदवार को लेकर रोहिणी आचार्य की ओर से उठाए गए सवालों के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने रोहिणी आचार्य के सवालों को राजद और उसके परिवार का आंतरिक मामला बताते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर कई स्तरों पर निर्णय प्रक्रिया होती है और बड़े नेता मिलकर फैसला लेते हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद की मौजूदा स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पार्टी के अंदर विद्रोह जैसी स्थिति है और गठबंधन के भीतर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। न तो पार्टी के अंदर और न ही गठबंधन में 'ऑल इज वेल' की स्थिति है।

रोहिणी आचार्य द्वारा राजद के एमएलसी उम्मीदवार को लेकर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि यह राजद और उसके परिवार का आंतरिक मामला है और भाजपा को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य ने जिस तरह सवाल उठाए हैं, उससे मामला सार्वजनिक चर्चा में आ गया है। रोहिणी आचार्य ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं और अब इनका जवाब राजद का नेतृत्व ही दे सकता है। रोहिणी आचार्य पार्टी और परिवार से जुड़ी सदस्य हैं, इसलिए उनके सवालों पर राजद नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी इन सवालों को लेकर चर्चा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से जवाब मांग रहे हैं। तिवारी ने राजद पर चुनावी और राजनीतिक तौर पर कमजोर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजद को लेकर लोगों का भरोसा टूट चुका है और आने वाले समय में पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व कमजोर होता जाएगा।

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री कुमार शैलेंद्र ने कहा कि वे दूसरे दल की आंतरिक प्रक्रिया पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां फैसले कई स्तरों पर लिए जाते हैं। उम्मीदवारों को लेकर निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से किया जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता उम्मीदवारों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था के तहत विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय किया जाता है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-09-12 18:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News