Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'रोहित शर्मा जहां जाते हैं, वहां बना देते हैं स्टेडियम जैसा माहौल', कुणाल खेमू ने की तारीफ

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से तो फैंस का दिल जीतते ही रहे हैं, लेकिन अब वह टीवी पर भी एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके नए एंटरटेनमेंट शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रोहित अपने क्रिकेट साथी श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर के साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं।

प्रोमो में दोनों क्रिकेटर्स रोहित की टांग खींचते नजर आते हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने रोहित की एक ऐसी खासियत की तारीफ की, जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है। कुणाल ने कहा कि रोहित जहां भी जाते हैं, वहां ऐसा माहौल बना देते हैं जैसे पूरा स्टेडियम उनके साथ हो।

नए प्रोमो में शो के पहले एपिसोड की झलक दिखाई गई है। श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर अपने क्रिकेट वाले अंदाज में रोहित के साथ मजाक करते नजर आते हैं। इसी दौरान कुणाल खेमू रोहित की तारीफ करते हुए कहते हैं, ''सिर्फ रोहित शर्मा ही ऐसा कर सकते हैं, वह जहां भी होते हैं, वहां दर्शकों के साथ स्टेडियम जैसा माहौल बना देते हैं।'

प्रोमो में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर का एक और मजेदार अंदाज देखने को मिलता है। तीनों लोकप्रिय गाने 'कोई शहरी बाबू' पर अचानक डांस करने लगते हैं।

'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का ग्रैंड प्रीमियर 19 सितंबर को होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन और सोनी लिव पर आएगा। इसके पहले एपिसोड में श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर, डॉ. आदित्य दफ्तरी, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव, निरहुआ और वंशिका धीर नजर आएंगे।

रोहित शर्मा के लिए 19 सितंबर की तारीख वैसे भी खास है। उन्होंने शो के बारे में बात करते हुए अपनी क्रिकेट जर्नी का जिक्र किया। रोहित ने बताया कि उनका टी20 डेब्यू भी 19 सितंबर को हुआ था और अब इसी तारीख को उनका टेलीविजन डेब्यू भी होने जा रहा है। इस शो की घोषणा 31 अगस्त को की गई थी।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Date & Time : 2026-09-10 13:30:08

Share:

Leave A Reviews

Related News