Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज, पुलिस ने महत्वपूर्ण सीन को किया रीक्रिएट

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस ने रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही रोहित शेट्टी केस से जुड़े महत्वपूर्ण सीन को भी रीक्रिएट किया गया है।

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस ने रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है। साथ ही रोहित शेट्टी केस से जुड़े महत्वपूर्ण सीन को भी रीक्रिएट किया गया है।

रणवीर सिंह को एक अनजान नंबर से वॉइस नोट मिला, जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और पैसे की मांग की। घटना को लेकर रणवीर ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सूचना दी थी। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम रणवीर सिंह के पास पहुंची और उनके मैनेजर का बयान लिया। पुलिस ने जांच में यह भी पूछा कि क्या रणवीर को पहले कोई धमकी मिली थी या कोई पुरानी घटना हुई थी। धमकी वॉइस नोट में रणवीर के स्टाफ को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस ने वॉइस की जांच शुरू कर दी है और सोर्स ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

दूसरी ओर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से मुंबई तक स्कूटी लाने के सीन को रीक्रिएट किया। इस दौरान चार आरोपी स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ रखा गया। पुलिस ने स्कूटी खरीदने से लेकर पुणे से सड़क मार्ग से मुंबई लाने, रुकने की जगहों और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्क करने तक के हर सीन को दोहराया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि स्कूटी मुंबई पहुंचने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोंकर ने उन्हें 11 हजार रुपए और दिए। पहले पुलिस ने 40 हजार रुपए की बात कही थी, लेकिन जांच में कुल 51 हजार रुपए (30 हजार स्कूटी के लिए, 21 हजार खर्च) सामने आए। इस रीक्रिएशन की पूरी वीडियोग्राफी की गई, जो कोर्ट में पेश की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, छठवें आरोपी प्रवीण लोनकर की जेल से 2-3 दिनों में हिरासत ली जाएगी। मुख्य शूटर और उसका साथी अभी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मकोका एक्ट लगाया है और जांच तेज कर दी है।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News