Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रोमानिया ने काला सागर में विस्फोटकों से लदा ड्रोन नष्ट किया, वॉन डेर लेयेन ने जताई हाइब्रिड युद्ध की चिंता


नई द‍िल्‍ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया क‍ि गुरुवार को रोमानिया ने काला सागर में विस्फोटकों से लदे एक नौसैनिक ड्रोन को नष्ट कर द‍िया गया। उन्‍होंने इसे यूरोप के खिलाफ बढ़ते हाइब्रिड युद्ध का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि उभरते खतरों से निपटने के लिए यूरोप को अपनी रक्षा क्षमताएं मजबूत करने की जरूरत है।

नई द‍िल्‍ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया क‍ि गुरुवार को रोमानिया ने काला सागर में विस्फोटकों से लदे एक नौसैनिक ड्रोन को नष्ट कर द‍िया गया। उन्‍होंने इसे यूरोप के खिलाफ बढ़ते हाइब्रिड युद्ध का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि उभरते खतरों से निपटने के लिए यूरोप को अपनी रक्षा क्षमताएं मजबूत करने की जरूरत है।

प्रेसिडेंट उर्सुला ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, ''गुरुवार को रोमानिया ने काला सागर में अपने 'नेपच्यून डीप' प्लेटफॉर्म के पास विस्फोटकों से लदे एक नौसैनिक ड्रोन को नष्ट कर दिया। धमकियों का अभियान चल रहा है, जो हमारे नागरिकों के बीच चिंता पैदा कर रहा है और हमारे संघ (यूरोपीय यूनियन) को बांटने की कोशिश कर रहा है। यह एक तरह का हाइब्रिड युद्ध है।''

उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे संघ का मूल उद्देश्य शांति बनाए रखना है। आज शांति बनाए रखने का मतलब यह भी है कि हमारे पास उकसावे और आक्रामक कार्रवाइयों को रोकने की क्षमता हो।

प्रेसिडेंट उर्सुला ने बताया क‍ि हमारा रेडीनेस 2030 एजेंडा इसके लिए 800 अरब यूरो तक की राशि जुटा रहा है। यूरोपियन ड्रोन डिफेंस इनिशिएटिव और ईस्टर्न फ्लैंक वॉच के जरिए हम यूरोप में उत्पादन बढ़ा रहे हैं, ताकि सदस्य देशों को उनकी जरूरत की रक्षा क्षमताएं उपलब्ध कराई जा सकें, ताकि हम उभरते खतरों का तेजी, एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला कर सकें।

इससे पहले उन्‍होंने यूक्रेन में रूस के घातक हमलों की भी आलोचना की। उन्‍होंने कहा क‍ि हम सदस्य देशों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर यूक्रेन की बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि यूक्रेन के पास लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी साधन मौजूद हों। फिलहाल, यही हमारी सबसे बड़ी और सबसे जरूरी प्राथमिकता है।

लेयेन ने यूक्रेन पर रूसी हमलों की आलोचना करते हुए कहा क‍ि दरअसल रूस अपने ही शुरू क‍िए युद्ध में अब खुद की हार देख रहा है। यही कारण है क‍ि वो आमजन और बुन‍ियादे ढांचे पर हमले कर रहा है। उन्‍होंने कहा क‍ि हम यूक्रेन की बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के ल‍िए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News