Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा, "अपने दोस्त और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत खुशी हुई। ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमारी बातचीत में दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर बात हुई।"

इससे पहले सुनक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सुनक ने उन्हें सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ता सहयोग अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है।

सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र, आज नई दिल्ली में आपसे मिलकर अच्छा लगा। सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जब मैं प्रधानमंत्री था, तब आपके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा। आपकी प्रतिबद्धता, कार्यशैली और ऊर्जा हम सभी के लिए एक उदाहरण है।”

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग एक ऐसी दुनिया में महत्वपूर्ण है, जहां अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं। सुनक ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ब्रिटेन और भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “आज ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।”

--आईएएनएस

केके/वीसी

Date & Time : 2026-10-13 23:40:05

Share:

Leave A Reviews

Related News