Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रूस के सुदूर पूर्व में 'चाइना डे' का आयोजन, फोटो प्रदर्शनी में चीनी आधुनिकीकरण पर केंद्र


बीजिंग, 21 जून (आईएएनएस)। 'चाइना डे 2026' कार्यक्रम और चीनी शैली के आधुनिकीकरण की उपलब्धियों पर फोटो प्रदर्शनी शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

बीजिंग, 21 जून (आईएएनएस)। 'चाइना डे 2026' कार्यक्रम और चीनी शैली के आधुनिकीकरण की उपलब्धियों पर फोटो प्रदर्शनी शनिवार को रूस के सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित की गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी, प्रौद्योगिकी उत्पाद प्रदर्शन, सांस्कृतिक अनुभव गतिविधियां, भोजन का स्वाद और सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से रूसी सुदूर पूर्व के लोगों को चीनी पारंपरिक संस्कृति और आधुनिकीकरण की उपलब्धियों को विभिन्न पहलुओं से दिखाया गया।

व्लादिवोस्तोक में चीनी महावाणिज्यदूत वू डेमिन ने उद्घाटन समारोह में कहा कि सभ्यताएँ आदान-प्रदान से समृद्ध होती हैं और मित्रता संपर्क से गहरी होती है। उन्होंने कहा कि चीन और रूस पड़ोसी देश हैं और दोनों देशों के लोगों की मित्रता वर्षों से गहरी हुई है।

रूस के प्रिमोर्स्की क्राय की प्रथम उप-राज्यपाल एवं सरकार की अध्यक्ष वेरा शेर्बिना ने कहा कि हाल के वर्षों में प्रिमोर्स्की क्राय और चीन के पूर्वोत्तर सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच व्यापार, कृषि, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और पर्यटन में सहयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से रूसी लोग चीनी संस्कृति के अधिक निकट आएंगे।

वहीं, व्लादिवोस्तोक के मेयर कोंस्टेंटिन शेस्ताकोव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूसी लोग चीनी संस्कृति और आर्थिक संभावनाओं को पूरी तरह समझेंगे और दोनों देशों के बीच अच्छे पड़ोसी संबंधों को और अधिक सराहेंगे।

बता दें कि यह कार्यक्रम शिंगहुआ समाचार एजेंसी की व्लादिवोस्तोक शाखा और व्लादिवोस्तोक में चीनी महावाणिज्य दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News