Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'सब तेरा' की रिलीज को एक दशक पूरा, टाइगर श्रॉफ ने याद किए पुराने दिन

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। कुछ गाने समय के साथ सिर्फ संगीत नहीं रहते बल्कि लंबे समय तक लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसा ही एक खास गाना फिल्म 'बागी' का 'सब तेरा' है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी।

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। कुछ गाने समय के साथ सिर्फ संगीत नहीं रहते बल्कि लंबे समय तक लोगों के दिलों में बस जाते हैं। ऐसा ही एक खास गाना फिल्म 'बागी' का 'सब तेरा' है। इस गाने ने रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी।

गाना श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों की खास केमिस्ट्री देखने को मिली थी। बुधवार को गाने ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने इसे फिर से याद किया और फैंस के साथ यह खूबसूरत एहसास शेयर किया।

टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गाने का क्लिप शेयर किया। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया है कि अच्छे गाने कभी भी पुराने नहीं होते हैं।

अभिनेता ने मैलोडी को याद करते हुए लिखा, "'सब तेरा' के 10 साल पूरे। कुछ गीत सिर्फ गाने नहीं होते बल्कि, ये समय के साथ भावनाओं में तबदील हो जाते हैं। हम इन्हें हमेशा अपने साथ रखते हैं। इनकी मधुरता और बोलों में छिपी शांति सीधे दिल को छू लेती है। इतने साल बीत जाने के बाद भी ये वही पुराना एहसास देते हैं। सच में, ये गाने सदाबहार जादू की तरह हैं।"

'बागी' में फिल्माया गया इस गाने को अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखे हैं और अरमान मलिक ने ही इसे संगीतबद्ध किया है।

रिलीज के समय से ही यह गाना लोगों का फेवरेट बन गया था। वहीं, गाने में टाइगर और श्रद्धा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस गाने को थाईलैंड के कराबी में शूट किया गया था। इस गाने की शूटिंग चार दिनों में हुई थी। इस गाने के जरिए रोंनी और सिया के प्यार की गहराई को दिखाया गया था।

गाने को रोमांटिक और खूबसूरत दिखाने के लिए टाइगर और श्रद्धा ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने थे, जो द्वीप के रंगों से मेल खाते थे। इससे गाना और भी रोमांटिक लगने लगा।

साल 2016 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत इसका निर्माण किया था। टाइगर श्रॉफ (रॉनी) और श्रद्धा कपूर (सिया) अभिनीत यह फिल्म 2004 की तेलुगु फिल्म 'वर्शम' का रीमेक थी। फिल्म ने रिलीज के बाद खूब प्रशंसा बटोरी थी और बॉक्स ऑफिस में भी अच्छी कमाई की थी।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News