चंडीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड ने संविदा के आधार पर दिल्ली एनसीआर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर पूर्व और मध्य प्रदेश राज्यों में व्यवसाय का विस्तार कर एसोसिएट सहित विभिन्न 17 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
![]()

सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से जारी पदों में डिप्टी मैनेजर/असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन) के 3 पद (बिहार और झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा एवं पूर्वोत्तर) से, एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन) के 4 पद (बिहार और झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा, उत्तर पूर्व और मध्य प्रदेश) और एसोसिएट (ऑपरेशन) के 10 पद (बिहार और झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा, उत्तर पूर्व के लिए 3-3 और मध्य प्रदेश के लिए 1) शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, एमबीए/पीजीडीएम (ऑपरेशन) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 3 से 7 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित आवेदकों की सीटीसी पद के अनुसार 5 लाख से 13.75 लाख रुपए प्रतिवर्ष होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, अपडेटेड सीवी, योग्यता एवं अनुभव, आदि को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews