नागपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर सियासत तेज है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज ने अवैध कब्जों के खिलाफ हुई कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान जितना सुरक्षित है, उतना दुनिया के किसी भी देश में नहीं है।
![]()
नागपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद पर चले बुलडोजर को लेकर सियासत तेज है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज ने अवैध कब्जों के खिलाफ हुई कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान जितना सुरक्षित है, उतना दुनिया के किसी भी देश में नहीं है।
नागपुर में आईएएनएस से बातचीत के दौरान जब उनसे सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर चलने को लेकर सवाल किया गया तो साक्षी महाराज ने कहा, "मस्जिद के ऊपर तो नहीं चला होगा। लेकिन यदि अनाधिकृत कब्जा होगा, तो अनाधिकृत कब्जे जहां भी होंगे वे सब हटाये जाएंगे।"
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा मस्जिद को 100 साल पुराना बताए जाने पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "ओवैसी कभी राष्ट्रवाद की बात तो करते ही नहीं हैं। वे केवल पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तुष्टिकरण को ध्यान में रखते हुए, अपनी राजनीति को पकाने के लिए उल्टी-सीधी बातें करते रहते हैं।"
ओवैसी के 'देश में हिंदू बनाम मुस्लिम' वाले बयान पर साक्षी महाराज ने कहा, "देश में हिंदू बनाम मुसलमान? ऐसा नहीं है। हिंदू तो 'सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्' की भावना रखता है। हिंदुस्तान में मुसलमान जितना सुरक्षित है, दुनिया के किसी भी देश में उतना सुरक्षित नहीं है। जितना सम्मान यहां मिलता है, उतना कहीं और नहीं मिलता। सूरज निकले और उल्लू को न दिखाई दे, तो उसका इलाज साक्षी महाराज के पास नहीं है।"
साक्षी महाराज ने कहा, "विश्व हिन्दू परिषद के मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुस्तान में जितना भी मुसलमान है, उनके सबके पूर्वज राम थे। वो हमारे भाई हैं। छोटे-बड़े भाई हैं, कोई कारण रहा होगा कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया, वरना हैं हमारे भाई।"
2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "बाबा जिंदाबाद हैं, सीएम योगी का जलवा कायम है और मुझे लगता है इस बार यूपी में 300 से ज्यादा सीटें लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सरकार पर गन्ना चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा, "दो कहावतें हैं, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, और एक हमारे ब्रज की कहावत है 'नाचन आवे आंगन टेढ़ा'। तो राजनीति तो करना आता नहीं है। केवल तुष्टिकरण के आधार पर ही लोग राजनीति करते रहे, चाहे कांग्रेस हो चाहे अखिलेश हों। अब हिंदुस्तान की जनता जाग गई है, हिन्दू तो जागा ही है, अच्छी बात ये है कि मुस्लिम भाई भी जाग गए हैं और बड़ी संख्या में पीएम मोदी के साथ खड़े हो गए हैं।"
वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी को भी कहीं की जिम्मेदारी दे, पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी ही सरकार बनाएगी।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
Leave A Reviews