Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

साइकोपैथ का किरदार निभाने के लिए अक्षय कुमार ने ली पुलिस की मदद, केबीसी में किया खुलासा


मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में विलेन के रोल में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए पुलिस में कार्यरत उनके दोस्त ने उनकी मदद की थी।

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में विलेन के रोल में नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए पुलिस में कार्यरत उनके दोस्त ने उनकी मदद की थी।

अभिनेता हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-20' में अपने को-स्टार सैफ अली खान के साथ गए थे, जहां उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर कहा, "सर, मैं फिल्म में विलेन का रोल निभा रहा हूं और सैफ हीरो हैं। इसमें मैं एक साइकोपैथ का रोल निभा रहा हूं और इसके पीछे एक कहानी है कि मैं ऐसा कैसे बनता हूं और क्या-क्या झेलता हूं और फिर फिल्म आगे बढ़ती है।"

आगे बातचीत में अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार से विलेन का रोल निभाने की तैयारी के बारे में पूछा। मिस्टर बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि कैसे लॉ एनफोर्समेंट में उनके दोस्तों से मिली असल जिंदगी की सलाह और डायरेक्टर प्रियदर्शन की गाइडेंस ने उनकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया।

उन्होंने बताया, "सर, मेरे काफी मित्र पुलिस में हैं और अक्सर साइकोपैथ से उनका भिड़ना होता रहता है, तो उन्होंने मुझे एक बात बताई थी कि जो फिल्मों में दिखाया जाता है कि साइकोपैथ अलग तरीके से मुंह बनाते हैं, असल में वैसे कुछ नहीं होता है। वे हम सभी से घुल मिलकर रहना चाहते हैं और इस तरह से वे हमारे साथ ऐसे रहते हैं कि किसी को पता ही नहीं चलता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।"

अभिनेता ने बताया कि उनके दोस्त द्वारा बताई गई बात उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन से साझा की थीं। अक्षय कुमार ने कहा, "तो यह बात मेरे समझ में आई और प्रियन सर ने भी बोला कि मुझे कोई मुंह बनाने की जरूरत नहीं है और इस पूरी फिल्म में मैं बिल्कुल शांत हूं। वहीं, सैफ ज्यादा बात कर रहा है और मैं पूरी तरह से लोगों के साथ घुला-मिला नजर आऊंगा और इस तरह मैं कैरेक्टर में आ गया।"

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म साल 2016 में आई मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें अक्षय और सैफ के अलावा, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर (मोहनलाल का कैमियो) में नजर आएंगे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News