Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सैफ चैंपियनशिप: भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, मालदीव को 1-0 से हराया


ढाका, 11 नवंबर (आईएएनएस)। ढाका के नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए ग्रुप बी के अपने आखिरी मैच में सुहेल अहमद भट के 38वें मिनट में किए गए पेनल्टी गोल और प्रियांश दुबे के शानदार बचाव की बदौलत भारत ने मालदीव को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

ढाका, 11 नवंबर (आईएएनएस)। ढाका के नेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए ग्रुप बी के अपने आखिरी मैच में सुहेल अहमद भट के 38वें मिनट में किए गए पेनल्टी गोल और प्रियांश दुबे के शानदार बचाव की बदौलत भारत ने मालदीव को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ग्रुप स्टेज में छह अंकों के साथ अपना सफर खत्म किया, जबकि पाकिस्तान तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, मालदीव बिना कोई अंक हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 14 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश, भूटान या श्रीलंका में से किसी एक टीम से होगा। प्रतिद्वंद्वी टीम का नाम बुधवार को बाद में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले ग्रुप ए के आखिरी मैच के बाद तय होगा।

हेड कोच नौशाद मूसा ने पाकिस्तान को 3-2 से हराने वाली टीम में सात बदलाव किए। अभिषेक सूर्यवंशी, मुहम्मद उवैस, सुहेल अहमद भट और रिकी शबोंग अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे। गोलकीपर के तौर पर अर्श अनवर शेख की जगह प्रियांश दुबे को मौका मिला, जबकि बिजॉय वर्गीज के न्यूजीलैंड चले जाने के बाद चिंगलेनसाना सिंह कोन्शम ने कप्तानी संभाली।

भट ने शुरुआत में ही नियर-पोस्ट पर एक शॉट लगाकर गोलकीपर हुसैन शरीफ को चुनौती दी, लेकिन भारत को बढ़त लेने के लिए पेनल्टी का इंतजार करना पड़ा। अब्दुल रबीह ने हुसैन सिफाऊ यूसुफ से गेंद छीनी, जिसके बाद डिफेंडर ने उन्हें बॉक्स के अंदर गिरा दिया। भट ने शरीफ को छकाते हुए गेंद को गोल के निचले बाएं कोने में पहुंचा दिया।

इस गोल के साथ टूर्नामेंट में भट के कुल गोलों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के पहले हाफ में दो गोल (ब्रेस) किए थे। उस मैच में भारत का एक और गोल मैंगलेंथांग किपगेन ने किया था। हाफ-टाइम के बाद रबीह और निक्सन की जगह इरफान यादवाड और किपगेन मैदान पर आए। 65वें मिनट में भट की जगह विष्णु पीवी को उतारा गया।

प्रियांश दुबे ने 79वें मिनट में अली हमदान की फ्री-किक और पांच मिनट बाद मुजदान हसन के शॉट का बचाव किया। उनका सबसे अहम बचाव स्टॉपेज टाइम में देखने को मिला, जब वह तेजी से आगे आए और एथन इब्राहिम जाकी के करीब से किए गए शॉट को अपने चेहरे से रोक लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इंजरी टाइम के दौरान भारत द्वारा दो गोल खा लेने के बाद, मूसा ने बेहतर एकाग्रता और खेल प्रबंधन की जरूरत पर जोर दिया था। उस मैच में, हाफ-टाइम से पहले भारत के पास तीन गोल की बढ़त होने के बावजूद, अंत काफी तनावपूर्ण रहा था। इस बार, दुबे के बचाव ने टीम को कोई गोल न खाने (क्लीन शीट बनाए रखने) में मदद की।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-11 21:30:05

Share:

Leave A Reviews

Related News