Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अथर्व तायडे को मिला विदर्भ का जिम्मा, यश राठौड़ भी टीम में शामिल


नागपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) की सीनियर चयन समिति ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अथर्व तायडे को टीम का जिम्मा सौंपा है।

नागपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) की सीनियर चयन समिति ने बाएं हाथ के बल्लेबाज अथर्व तायडे को टीम का जिम्मा सौंपा है।

विदर्भ ने अब तक यह प्रमुख टी20 टूर्नामेंट नहीं जीता है। यह टीम 14 से 26 नवंबर तक कोलकाता में अपने 'एलीट ग्रुप डी' के मुकाबले खेलेगी। टीम के सात लीग मुकाबलों में से तीन मैच ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे।

'एलीट ग्रुप डी' में मुंबई, गुजरात, हैदराबाद, ओडिशा, गोवा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ जैसी टीमें भी शामिल हैं, जिससे यह टूर्नामेंट के सबसे कड़े ग्रुप में से एक बन गया है। उस्मान गनी हेड कोच बने रहेंगे, जबकि सेबेस्टियन एंटनी फील्डिंग के लिए सहायक कोच का जिम्मा संभालेंगे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ को भी टीम में शामिल किया गया है, जो फिलहाल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रेड-बॉल मैचों के लिए इंडिया ए टीम के साथ हैं। वहीं, बाएं हाथ के स्पिन-ऑलराउंडर हर्ष दुबे इस टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होने वाले 'एसीसी राइजिंग स्टार्स मेंस एशिया कप' के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है। टीम के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में अमन मोखाड़े, दानिश मालेवार, शुभम दुबे, नचिकेत भूते, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे और सौरभ दुबे शामिल हैं।

विदर्भ अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को गोवा के खिलाफ करेगा, जिसके दो दिन बाद टीम का मुकाबला ओडिशा से होगा। टीम अपने अगले दो मैच ईडन गार्डन्स में खेलेगी, जिनमें 18 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ और 20 नवंबर को मजबूत टीम मुंबई के खिलाफ उसका मुकबला होगा। इसके बाद विदर्भ का सामना 22 नवंबर को गुजरात से होगा, और फिर यह टीम 24 नवंबर को उत्तराखंड के खिलाफ उतरेगी। लीग चरण के उनके मुकाबले 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच के साथ समाप्त होंगे।

विदर्भ की टीम: अथर्व तायडे (कप्तान), अमन मोखाड़े, दानिश मलेवार, शुभम दुबे, आर. समर्थ, वरुण बिष्ट, यश कदम, यश राठौड़, अध्ययन डागा, वेदांत जाजू, पार्थ रेखाड़े, नचिकेत भूते, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नालकंडे, मंदार घोदमारे, सौरभ दुबे और अभिषेक अग्रवाल।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-11-09 21:25:04

Share:

Leave A Reviews

Related News