
मैहर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय, मैहर में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पी.के. त्रिपाठी एवं विद्यालय प्राचार्य की उपस्थिति रही।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी त्रिपाठी ने चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा सु याशिका नामदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीईओ पी.के. त्रिपाठी एवं विद्यालय प्राचार्य द्वारा सु याशिका नामदेव को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों एवं विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
Leave A Reviews