शंघाई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में चीन के स्थानीय खिलाड़ी वू यिबिंग को 6-4, 7-6 (4) से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि, ज्वेरेव को मैच के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वह मुकाबले में कुछ समय के लिए संघर्ष करते दिखे, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
![]()
शंघाई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार को शंघाई मास्टर्स के दूसरे दौर में चीन के स्थानीय खिलाड़ी वू यिबिंग को 6-4, 7-6 (4) से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली है। हालांकि, ज्वेरेव को मैच के दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वह मुकाबले में कुछ समय के लिए संघर्ष करते दिखे, लेकिन उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की।
पहला सेट ज्वेरेव ने 6-4 से अपने नाम किया, जबकि दूसरे सेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार टाई-ब्रेक में ज्वेरेव ने बाजी मारते हुए मैच को अपने नाम किया और अगले दौर में प्रवेश किया। राउंड ऑफ 64 के इस मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे सेट में अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जब वे कोर्ट पर गिर पड़े। बैकहैंड शॉट खेलने के बाद उनका टखना मुड़ गया, जिससे कुछ समय के लिए उनकी परेशानी बढ़ गई।
हालांकि, जर्मन खिलाड़ी ने हिम्मत नहीं हारी। वह तुरंत उठे और मैच जारी रखा। चोट के बावजूद उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। ज्वेरेव ने यह मुकाबला एक घंटे 36 मिनट में अपने नाम किया और शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में जगह बनाई।
चीनी खिलाड़ी पर जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, "वह हर गेंद को पूरी ताकत से मारते हैं, इसलिए आपकी सर्विस के अलावा मैच का नतीजा आप पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं करता। मुझे लगा कि मेरी सर्विस ठीक थी, लेकिन बाकी सब उनके हाथ में था। वह दूसरे सेट में अच्छा खेल रहे थे, इसलिए मैं खुश हूं कि मैंने सीधे सेटों में जीत हासिल की।"
इस बीच, दुनिया के नंबर 7 खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को दूसरे राउंड में 83वीं रैंकिंग वाले एड्रियन मन्नारिनो ने 1-6, 6-4, 3-6 से चौंकाते हुए जीत दर्ज की। कोबोली को पिछले हफ्ते बीजिंग में भी शुरुआती राउंड में हार का सामना करना पड़ा था और शंघाई में भी वह अपनी लय नहीं दिखे।
इससे पहले, बेन शेल्टन ने डैनियल ऑल्टमेयर को 6-3, 7-6(6) से हराकर अपना 24वां जन्मदिन मनाया। शेल्टन हाल ही में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, जहां वे ज्वेरेव से हार गए थे। अब वह इस साल की शुरुआत में कनाडा मास्टर्स जीतने के बाद अपना दूसरा मास्टर्स 1000-लेवल का खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले, जापानी क्वालीफायर रे साकामोटो ने कोर्ट 3 पर खेले गए दूसरे राउंड के मैच में पूर्व फाइनलिस्ट आंद्रे रुबलेव को 6-4, 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
दुनिया के 137वें नंबर के खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी को एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में हरा दिया। साकामोटो ने मैच में रुबलेव की सर्विस दो बार तोड़ी और दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई।
--आईएएनएस
एसएम/डीकेपी
Leave A Reviews