Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संजय राउत का धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार, कहा-जेन-जी को भाजपा ने ही उकसाया


मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 'जेन-जी को गुमराह करने' वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा कि अगर जेन-जी को भड़काया गया है तो इसके जिम्मेदार भाजपा वाले ही हैं।

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 'जेन-जी को गुमराह करने' वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा कि अगर जेन-जी को भड़काया गया है तो इसके जिम्मेदार भाजपा वाले ही हैं।

संजय राउत ने कहा, "अगर जेन-जी को भड़काया गया था, तो उसे भड़काने वाले आप ही हैं न। जेन-जी आपकी वजह से ही भड़का। आपके शिक्षा मंत्रालय चलाने के तरीके का नतीजा है। नीट पेपर लीक हुए, परीक्षाएं बार-बार टाली गईं, इसके लिए आप जिम्मेदार हैं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस के नेता बार-बार जेन-जी को राष्ट्रविरोधी बताते हैं। कुछ लोग कहते हैं उन्हें भड़काया गया। भाजपा के नेता उन्हें 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताते हैं। एक बार बैठकर मीटिंग कर लीजिए। आपस में तय कर लीजिए कि युवाओं को लेकर आपकी राय क्या है।"

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को संबलपुर में कहा था कि नीट पेपर लीक विवाद के दौरान कुछ लोगों ने जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की। इसी बयान को लेकर संजय राउत ने यह प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें शिंदे ने कहा था कि प्रधानमंत्री के पीछे एक महाशक्ति है। इस पर संजय राउत ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। एकनाथ शिंदे को मानसिक संतुलन बनाने की जरूरत है।"

प्रधानमंत्री से 6 सांसदों की मुलाकात को लेकर भी संजय राउत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव चिह्न से जुड़ा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। ऐसे में प्रधानमंत्री से सांसदों की सीधी मुलाकात से लगता है कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News