Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संविधान से चलेगा देश, अराजकता फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: आरपी सिंह


नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके की ओर से राष्ट्रीय ध्वज लेकर गिरफ्तारी देने की अपील, भारत पर अमेरिकी टैरिफ की चेतावनी, सत्ता परिवर्तन को लेकर प्रशांत भूषण के बयान और ध्रुव राठी की अपील पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि यह देश बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलेगा, न कि अराजक तत्वों के अनुसार।

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके की ओर से राष्ट्रीय ध्वज लेकर गिरफ्तारी देने की अपील, भारत पर अमेरिकी टैरिफ की चेतावनी, सत्ता परिवर्तन को लेकर प्रशांत भूषण के बयान और ध्रुव राठी की अपील पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि यह देश बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के अनुसार चलेगा, न कि अराजक तत्वों के अनुसार।

सीजेपी प्रमुख की अपील पर आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने लोगों, खासकर युवाओं को बहकाने की कोशिश की, लेकिन युवा उनके साथ नहीं आए। अब तिरंगे की आड़ में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। लोगों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के बाद राष्ट्रीय ध्वज के नाम पर लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश हो रही है।

भारत, चीन और अन्य देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अमेरिकी दूत की चेतावनी पर आरपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की बात सही है और भारत-अमेरिका के बीच बातचीत का पहला दौर पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि बातचीत का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। सिंह ने विपक्ष के उन आरोपों पर सवाल उठाया, जिनमें कहा जा रहा है कि भारत अमेरिका के सामने झुक गया या उसने अपने हितों से समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि अभी ड्राफ्ट तैयार हो रहा है, लेकिन कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे भारत-अमेरिका के बीच समझौता पहले ही हो चुका हो।

सत्ता परिवर्तन को लेकर प्रशांत भूषण के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन का संवैधानिक तरीका चुनाव है। सड़क पर उतरने और खून-खराबे जैसी बातें करने से समाधान नहीं निकलेगा। प्रशांत भूषण पहले आम आदमी पार्टी में थे और यदि उन्हें अवसर मिलता तो वे चुनाव लड़ सकते थे। चुनाव में जीत या हार के आधार पर ही राजनीतिक स्थिति तय होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुट्ठी भर लोगों की गतिविधियों को पूरे देश की राय के रूप में पेश किया जा रहा है। भारत 140 करोड़ लोगों का देश है और कुछ लोगों के इकट्ठा होने से यह साबित नहीं होता कि पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने विपक्ष पर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

सरकार के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों और पुलिस से सड़कों पर उतरने की अपील को लेकर आरपी सिंह ने सीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह सेना और पुलिस को देश की संस्थाओं के खिलाफ खड़ा करना चाहता है। इस तरह की बयानबाजी के जरिए माहौल बनाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस बयान का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले पर आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रभाव या दबाव में लाने की मानसिकता रखते हैं। देश की संवैधानिक संस्थाएं अपने निर्धारित नियमों और कानून के अनुसार काम करेंगी।

वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि किसी को अनियमितता का संदेह है, तो उसे अदालत में तथ्य और सबूत पेश करने चाहिए। राहुल गांधी ने सबूत होने की बात कही थी, इसलिए उन्हें अदालत में तथ्य प्रस्तुत करने चाहिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर मामले में जानकारी स्पष्ट करने को कहा है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-15 23:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News