Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सपा नेताओं का भाजपा और एनडीए पर निशाना, कहा-'पीडीए गठबंधन हराने के लिए तैयार'


लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर निशाना साधते हुए इंडी गठबंधन की एकजुटता का दावा किया है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जहां मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए, वहीं सांसद राजीव राय ने एनडीए के सहयोगी दलों के बीच आपसी खींचतान का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र आम जनता की आकांक्षाओं और विभिन्न संगठनों की मांगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

लखनऊ, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर निशाना साधते हुए इंडी गठबंधन की एकजुटता का दावा किया है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जहां मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए, वहीं सांसद राजीव राय ने एनडीए के सहयोगी दलों के बीच आपसी खींचतान का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र आम जनता की आकांक्षाओं और विभिन्न संगठनों की मांगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से बात करते हुए आरोप लगाया कि मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारियों में से कई का संबंध पहले भाजपा से रहा था या उनके परिवार के सदस्य इस पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय और जिला स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया गया था।

अवधेश प्रसाद के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इसके बावजूद कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर चिंताएं पैदा करती है।

अवधेश प्रसाद ने इंडी गठबंधन में मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह गठबंधन एक बड़े उद्देश्य के लिए बनाया गया है और इसमें कोई दरार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच किसी तरह की असहमति नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी कोई विवाद या मतभेद नहीं है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दलों का लक्ष्य चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतना और सरकार बनाना है। मौजूदा सरकार को हटाना गठबंधन की प्राथमिकता है, क्योंकि जनता अब इस सरकार को बोझ के रूप में देख रही है।

लखनऊ में सपा सांसद राजीव राय ने एनडीए के सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल अपनी ताकत दिखाने का दावा कर रहे हैं जबकि उन्हें आपस में गठबंधन बनाने और तालमेल बैठाने में ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता लगातार इंडी गठबंधन पर टिप्पणी करते रहते हैं, जबकि उन्हें अपने गठबंधन की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

राजीव राय ने कहा कि भाजपा को इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चिंता करने के बजाय अपने सहयोगियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा भी उठाया और सवाल किया कि इसे 2027 में लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सम्मान और न्याय चाहती है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव का उद्देश्य ऐसा घोषणापत्र तैयार करना है, जो आम जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं को प्रतिबिंबित करे। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभिन्न वर्गों के लोगों और संगठनों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी हैं। इन मांगों को घोषणापत्र में शामिल किया जा रहा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की ओर से सामाजिक समरसता महारैली की घोषणा पर चांद ने कहा कि हर राजनीतिक दल चुनाव से पहले रैलियां करता है और प्रचार अभियान चलाता है। इस पर सपा को कोई टिप्पणी नहीं करनी है। भाजपा और उसके सहयोगियों को हराने के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) तैयार है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-10-21 15:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News