Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के 33 पदों पर भर्ती का मौका, जानें इंटरव्यू की तारीख


अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पिडुगुराला ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए सीनियर रेजिडेंट के रिक्त 33 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पिडुगुराला ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए सीनियर रेजिडेंट के रिक्त 33 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जीएमसी की ओर से जारी पदों में सीनियर रेजिडेंट (एनाटॉमी), सीनियर रेजिडेंट (फिजियोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (बायोकेमिस्ट्री), सीनियर रेजिडेंट (फार्माकोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (पैथोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट (कम्युनिटी मेडिसिन) और सीनियर रेजिडेंट (ऑर्थोपेडिक्स) के 2-2; सीनियर रेजिडेंट (फोरेंसिक मेडिसिन), सीनियर रेजिडेंट (बाल रोग), सीनियर रेजिडेंट (डीवीएल), सीनियर रेजिडेंट (मनोचिकित्सा), सीनियर रेजिडेंट (नेत्र विज्ञान), सीनियर रेजिडेंट (ओबीजी), और सीनियर रेजिडेंट (रेडियोडायग्नोसिस) का 1-1; वहीं सीनियर रेजिडेंट (जनरल सर्जरी) और सीनियर रेजिडेंट (एनेस्थिसियोलॉजी) के 3-3 और सीनियर रेजिडेंट (जनरल मेडिसिन) के 4 पद शामिल हैं।

इन पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, और आरक्षण के नियमों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 80,500 रुपए प्रतिमाह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी संबंधित विशेषज्ञता में मास्टर की डिग्री एमडी/एमएस में, डीएनबी या एमबीबीएस होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट आंध्र प्रदेश चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 44 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 14 मई के आधार पर की जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 18 मई को 'डीएमई कार्यालय, पुराना जीजीएच परिसर, हनुमानपेट, विजयवाड़ा,' पते पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू से पहले इसी दिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट की मूल के साथ उनकी फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने के लिए आवेदकों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी),पिडुगुराला की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News