Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चला पुलिस का विशेष अभियान, 350 से ज्यादा लोगों पर हुई कार्रवाई

नोएडा, 24 जून (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिले के तीनों पुलिस जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में विशेष अभियान चलाकर देर रात तक कार्रवाई की गई। इस दौरान खुले में शराब का सेवन करने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले 350 से अधिक लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने से अक्सर विवाद, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बाजारों, मॉल, पार्कों, मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। वहीं, डीसीपी नोएडा साद मिया खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह और डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त और जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नोएडा जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले कुल 126 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, सेंट्रल नोएडा जोन में सबसे अधिक 179 लोगों पर शिकंजा कसा गया। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस प्रकार तीनों जोनों में कुल 369 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे आम जनता को असुविधा होने के साथ-साथ शांति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव से बचें।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीसीएच

Share:

Leave A Reviews

Related News