उत्तरकाशी, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह एवं राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
![]()
उत्तरकाशी, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह एवं राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया और उनके स्वरोजगार, स्थानीय उत्पादों के निर्माण, विपणन तथा आजीविका संवर्धन से जुड़े अनुभवों को सुना। महिलाओं ने समूहों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने प्रयासों की जानकारी साझा की।
संवाद के दौरान धराली की स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता पंवार ने अपने समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों और स्थानीय महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने समूहों से जुड़ी महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने और स्वरोजगार के नए अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय आजीविका संवर्धन का मजबूत आधार बन रहे हैं। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक उत्पादों को स्वरोजगार से जोड़कर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि समूहों की आय में निरंतर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला समूहों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, वित्तीय सहायता और विपणन के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उनकी आय, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी में सकारात्मक बदलाव आया है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राज्य औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, महामंत्री महावीर सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा सहित विभिन्न विकासखंडों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
--आईएएनएस
एएसएच/डीकेपी
Leave A Reviews