Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सस्पेंस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर होगी 'प्रीतम एंड पेड्रो', राजकुमार हिरानी की नई सीरीज का टीजर रिलीज

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों अलग-अलग तरह की कहानियां दर्शकों को देखने को मिल रही हैं। अब एक नई सीरीज जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है, जिसका नाम है 'प्रीतम एंड पेड्रो'। इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात यह है कि मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी का यह ओटीटी दुनिया में पहला बड़ा प्रोडक्शन है। टीजर में कॉमेडी के साथ रहस्य और कन्फ्यूजन का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

टीजर की शुरुआत एक ऐसी दुनिया से होती है, जहां सब कुछ थोड़ा अलग और मजेदार नजर आता है। कहानी में दो ऐसे किरदार दिखाई देते हैं जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन हालात उन्हें साथ ले आते हैं। यही वजह है कि उनके बीच कई मजेदार और उलझन भरे पल देखने को मिलते हैं। जहां एक तरफ सब कुछ सामान्य दिखता है, वहीं दूसरी तरफ अचानक होने वाली घटनाएं कहानी को रहस्यमयी बना देती हैं। यही अंदाज दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखता है।

इस सीरीज में अरशद वारसी और वीर हिरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प नजर आ रही है।

इसके अलावा, शो में विक्रांत मैसी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। उनका किरदार कहानी में रहस्य और सस्पेंस को बढ़ाता नजर आ रहा है, वहीं बोमन ईरानी और मोना सिंह भी सीरीज का हिस्सा हैं। टीजर में सभी कलाकारों की झलक भले ही कम दिखाई गई हो, लेकिन हर किरदार अपने अंदर कोई न कोई राज छिपाए हुए लगता है।

इस शो का निर्देशन मशहूर निर्देशक अविनाश अरुण ने किया है। राजकुमार हिरानी और अविनाश अरुण की यह जोड़ी दर्शकों के लिए कुछ नया कंटेंट लेकर आने वाली है।

टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोग खास तौर पर अरशद वारसी और विक्रांत मैसी को एक साथ देखने को लेकर उत्साहित हैं। वहीं कई दर्शकों का मानना है कि राजकुमार हिरानी का नाम जुड़ने से इस सीरीज से उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई 2026 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News