Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सस्पेंस थ्रिलर 'लोहिताक्ष' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे सिद्धांत इस्सर, पिता पुनीत इस्सर ने दिया आशीर्वाद


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत इस्सर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'लोहिताक्ष' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत के पिता और दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर ने बेटे को आशीर्वाद दिया।

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धांत इस्सर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'लोहिताक्ष' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत के पिता और दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर ने बेटे को आशीर्वाद दिया।

पुनीत इस्सर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एक पिता के तौर पर, मैं बस उसे आशीर्वाद देना चाहता हूं। जीवन में उसका अपना रास्ता और अपनी यात्रा है। यह पहला कदम है, और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। सिद्धांत पिछले 7-8 सालों से थिएटर कर रहा है। हमारा एक प्ले महाभारत का था। उसमें वो पहले दुर्योधन का पात्र किया करते थे, उसके बाद उन्होंने करीब 150-200 शो कर चुके हैं। वे भगवान कृष्ण का बहुत ही सुंदर पात्र निभाते हैं। मेरा एक प्ले है जय श्रीराम रामायण, उसमें वो प्रभु श्रीराम का पात्र करते हैं।"

वहीं, फिल्म को लेकर अभिनेता सिद्धांत इस्सर ने बताया कि 'लोहिताक्ष' एक संस्कृत शब्द है। उन्होंने कहा, "लोहिताक्ष एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है जिसके आंख में लहू है। मैं इसमें एक नेगेटिव और पॉजिटिव रोल प्ले कर रहा हूं। मेरा 12 मिनट का एक नॉन स्टॉप सीन है, जिसे पहली बार भारत और दुनिया के स्क्रीन पर किसी ने परफॉर्म किया है।"

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में उनके साथ दृश्यम फेम अभिनेता कमलेश तुकाराम सावंत भी हैं। सिद्धांत ने कहा, "मेरे साथ इस फिल्म में कमलेश तुकाराम सावंत हैं, जो दृश्यम की वजह से आजकल बहुत प्रसिद्ध हैं। इसमें भी वो पुलिस वाले बने हैं। मैंने कई सारे टीवी सीरियल किए हैं। एक आईटी अवार्ड भी जीत चुका हूं। थिएटर में भी काफी काम किया है। लेकिन पहली बार किसी फिल्म में आ रहा हूं। यह एक सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि अगर आप मिस्ट्री फिल्मों के बारे में बहुत ज्यादा बात करते हैं, तो कहानी का खुलासा हो जाता है। इस फिल्म को जरूर देखें।"

फिल्म के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें सिद्धांत में ही अपने हीरो की झलक दिखी। उन्होंने कहा, "मुझे ग्लोबल कहानी मिली, जिसको लेकर मुझे लगा कि यह ओडिशा से बाहर जा सकती है। फोटो देखकर मैंने निर्णय लिया कि मेरे मूवी का हीरो यही होगा। मुझे जो चाहिए था, सिद्धांत में वो सब दिखा। कहानी ऐसी है कि हर जगह पर लगेगा कि ये समझ में आ गया, लेकिन आगे जाकर कहानी घूम जाएगी। हमने बहुत समय तक स्क्रिप्ट पर ध्यान दिया। किसी को थ्रिलर, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो उसे यह मूवी बहुत अच्छी लगेगी।"

--आईएएनएस

एससीएच/एमएस

Date & Time : 2026-10-18 23:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News