
सतना जिले की ग्राम पंचायत हिरौंदी की सुलोचना साकेत गुलाब आजीविका स्व-सहायता समूह की सचिव और लखपति सीआरपी के रूप में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
प्रगति सी.एल.एफ. से जुड़कर सुलोचना साकेत आज आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं और इससे 1 से 2 लाख तक की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। इस योजना के लिए सुलोचना साकेत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार जताया।
Leave A Reviews