Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शौकत मोल्ला ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर कराया था हमला : दिलीप घोष


कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने फिरहाद हकीम के इस्तीफे पर, एनआईए द्वारा भांगर विस्फोट मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी। घोष ने दावा किया कि शौकत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर हमला कराया था।

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने फिरहाद हकीम के इस्तीफे पर, एनआईए द्वारा भांगर विस्फोट मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी। घोष ने दावा किया कि शौकत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर हमला कराया था।

टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के कोलकाता महापौर पद से इस्तीफे पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "टीएमसी में इस्तीफा देने की होड़ लगी हुई है। सबसे पहले कौन इस्तीफा देगा? पहले टिकटों और पदों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती थी। अब क्या हो गया है। सरकार के सत्ता से बाहर होते ही, ऊपर से नीचे तक हर कोई भागता हुआ प्रतीत हो रहा है। फिराहद आज जो आरोप लगा रहे हैं, वह पहले क्यों नहीं लगाए? इस प्रकार का ड्रामा करने की क्या जरूरत है? जब आपके सभी पार्षद हैं तो भाग क्यों रहे हैं? जनता ने वोट देकर जिताया है तो उनके लिए काम करना चाहिए।"

टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष ने कहा, "असमाजिक तत्व शौकत मोल्ला को ममता बनर्जी ने नेता बनाया था। शौकत के इलाके में हमेशा गोलीबारी होती रहती है, लोगों को शांति से जीने नहीं देते हैं। यहां तक कि पंचायत चुनाव में किसी को नॉमिनेशन नहीं करने दिया था। शौकत ने 2 हजार लोगों के साथ रास्ते पर खड़े होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गाड़ी पर हमला कराया था। बुलेटप्रूफ गाड़ी थी, जिसकी वजह से भाजपा अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। शौकत मोल्ला जैसे लोगों को जेल में ही रहना चाहिए।"

गौरतलब है कि जेपी नड्डा के काफिले पर 10 दिसंबर 2020 को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर जाते समय हमला हुआ था। इस हमले में कई नेताओं की गाड़ियों पर पथराव किया गया था।

दिलीप घोष ने कहा, "पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री लगातार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 जून को आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल की जनता से हमने जो वादा किया था, उस पर तेजी से काम कर रहे हैं। हमारी नई सरकार ने एक महीने में जितने काम किए हैं, इतिहास में शायद ही इतना काम किसी सरकार ने किया होगा।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News