Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर चेक गणराज्य पहुंचे


प्राग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ सोमवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पहुंचे। उनकी यह यात्रा 16 से 19 नवंबर तक चलेगी।

प्राग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ सोमवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पहुंचे। उनकी यह यात्रा 16 से 19 नवंबर तक चलेगी।

चेक गणराज्य में भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्राग पहुंचने पर चेक गणराज्य में भारत के राजदूत रवीश कुमार ने जनरल सेठ को दोनों देशों के संबंधों, रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और चेक गणराज्य के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाना, दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाना तथा रक्षा प्रौद्योगिकी और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं को तलाशना है।

यात्रा के दौरान जनरल धीरज सेठ चेक सशस्त्र बलों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल पेट्र चेपेल्का, जो जनरल स्टाफ के प्रथम उप प्रमुख और रक्षा उप प्रमुख हैं, भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जनरल सेठ प्राग स्थित जनरल स्टाफ मुख्यालय (जीएसएचक्‍यू) में आयोजित पुष्पचक्र अर्पण समारोह में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके अलावा, वह चेक गणराज्य के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।इन बैठकों में सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण और उभरती सुरक्षा चुनौतियों जैसे साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी।

अपने कार्यक्रम के तहत जनरल सेठ ब्रनो स्थित डिफेंस यूनिवर्सिटी और नाटो के संयुक्त रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु रक्षा उत्कृष्टता केंद्र का भी दौरा करेंगे। वहां वह विशेष प्रशिक्षण, सैन्य क्षमताओं और भविष्य की तैयारियों से जुड़ी जानकारी हासिल करेंगे।

यात्रा के दौरान जनरल सेठ 'इंटर-गवर्नमेंटल डिफेंस कोऑपरेशन एजेंसी (एएमओएस), डिफेंस एंड सिक्योरिटी इंडस्ट्री एसोसिएशन और प्रमुख रक्षा निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में रक्षा तकनीक और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और चेक गणराज्य की उस साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है, जिसके तहत दोनों देश लगातार सैन्य संवाद, पेशेवर आदान-प्रदान और औद्योगिक साझेदारी के माध्यम से अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-16 21:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News