Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा संकल्प अभियान के तहत अमदरा में आयोजित हुआ “रक्तदान महादान” शिविर


मैहर, 19 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर विकासखंड जिले के अमदरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में “रक्तदान महादान” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिविर में ग्राम घुनवारा निवासी  राघवेंद्र शुक्ला, अमदरा निवासी  पवन अग्रवाल एवं  आयुष अग्रवाल,  सरफराज अहमद,  राज सिंह वरकड़े, सेक्टर सुपरवाइजर तिलोरा  हर प्रसाद सूत्रकार तथा सेक्टर सुपरवाइजर मैहर आदि ग्रामीणों द्वारा रक्तदान किया गया। 

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी अमदरा डॉ. पीयूष पांडे, अरबाज खान, लैब टेक्नीशियन  धनुषधारी पटेल,  चंद्रपाल सिंह,  अभिषेक प्रजापति एवं फार्मासिस्ट  धीरज अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन को “रक्तदान—महादान” का संदेश दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।

शिविर में लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सकती है और मानव सेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है।

Date & Time : 2026-09-19 13:05:14

Share:

Leave A Reviews

Related News