Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा संकल्प सिर्फ कार्यक्रम नहीं, समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का लक्ष्य: अमरपाल मौर्य


नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प' अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सामान्य परिवार से निकलकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करना देश और समाज के प्रति उनके समर्पण और जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प' के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें ओबीसी मोर्चा भी सक्रिय रूप से भाग लेगा।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प' अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सामान्य परिवार से निकलकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करना देश और समाज के प्रति उनके समर्पण और जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प' के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें ओबीसी मोर्चा भी सक्रिय रूप से भाग लेगा।

अमरपाल मौर्य ने आईएएनएस से कहा कि 'सेवा संकल्प' के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी लोगों के साथ साझा करेंगे। अभियान केवल बड़े कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बूथ और पन्ना प्रमुख स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चे और कार्यकर्ता अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा सहित पार्टी के अन्य संगठन भी अपने स्तर पर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

अमरपाल मौर्य ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में लंबे समय से पारंपरिक और कुशल कारीगर मौजूद रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित पहचान और अवसर नहीं मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वकर्मा योजना के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पारंपरिक कारीगरों को एक मंच से जोड़ने, तकनीक से जोड़ने और उनकी क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। योजना से जुड़ने के लिए करीब 25 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।

उन्होंने कहा कि 'सेवा संकल्प' के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकार की ऐसी योजनाओं के लाभार्थियों से दोबारा संपर्क करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में किस तरह का बदलाव आया है।

अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का है। उन्होंने इसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव और गरीब तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, लाभार्थियों और आम जनता से संवाद कर संगठन और समाज के बीच संपर्क को और मजबूत किया जाएगा।

2027 और 2029 के आगामी चुनावों के संदर्भ में महिलाओं को लेकर भाजपा की रणनीति और सरकार की उपलब्धियों पर पूछे गए सवाल पर अमरपाल मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी की महिला-केंद्रित योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का महिलाओं के प्रति समर्पण लगातार दिखाई देता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और 'लखपति दीदी' योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले जिन परिवारों के पास पक्का घर नहीं था, उन्हें आवास उपलब्ध होने से महिलाओं को भी संपत्ति और परिवार में अधिक आर्थिक सुरक्षा मिली है। महिलाओं के जीवन में आए इन बदलावों को भाजपा आगामी 'सेवा संकल्प' अभियान के दौरान लोगों के बीच लेकर जाएगी। सरकार की योजनाओं का दायरा केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है। उन्होंने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण योजना है।

युवाओं के संदर्भ में उन्होंने भारत के स्टार्टअप क्षेत्र का उल्लेख किया। मौर्य ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं और कई युवा स्वयं रोजगार पाने के बजाय दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

अमरपाल मौर्य ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज के अलग-अलग वर्गों में जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उन्हें 'सेवा संकल्प' के माध्यम से जनता के बीच ले जाने का प्रयास किया जाएगा। महिला, युवा, किसान, कारीगर और अन्य वर्गों के जीवन में हो रहे बदलावों को जोड़कर ही विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला अभियान है।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-09-14 21:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News