Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शहडोल: आम बिनते समय कुएं में गिरी किशोरी, मौत, शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदलीं

कुएं में किशोरी का शव (तस्वीर)

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा सिंह कवर के रूप में हुई है, जो अपने घर के बगीचे में आम बिनने गई थी और इसी दौरान अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। यह घटना रात के समय हुई, लेकिन परिवार में शादी का माहौल होने के कारण रात भर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा सिंह कवर अपने घर के बगीचे में गिरे हुए आमों को इकट्ठा करने गई थी। बगीचे में एक पुराना कुआं स्थित है, जिसके पास काफी आम बिखरे हुए थे। बताया जा रहा है कि आम बिनते समय अचानक पूजा का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कुएं में जा गिरी। परिवार में शादी समारोह होने की वजह से घर में काफी चहल-पहल थी और देर रात तक किसी ने पूजा की अनुपस्थिति पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों को लगा कि वह रिश्तेदारों के पास या शादी वाले घर में व्यस्त होगी।

सुबह कुएं में मिला शव अगले दिन सुबह जब काफी देर तक पूजा का पता नहीं चला, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और आसपास ढूंढने के बाद जब परिजन बगीचे की ओर गए, तो उन्हें कुएं में पूजा का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इस मंजर को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

खुले कुएं बने हादसों का सबब इस दुखद घटना ने एक बार फिर गांवों में स्थित खुले और पुराने कुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा घेरा न होने के कारण ऐसे कुएं आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से चंदेला गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा और गम का माहौल है।

Share:

Leave A Reviews

Related News