Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'शी चिनफिंग: चीन का शासन' के पांचवें खंड का प्रकाशन


बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का पांचवां खंड, फ्रेंच, रूसी, अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन, जापानी और पारंपरिक चीनी सहित आठ भाषाओं में, हाल ही में विदेशी भाषा प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित किया गया और देश-विदेश में वितरित किया गया।

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का पांचवां खंड, फ्रेंच, रूसी, अरबी, स्पेनिश, पुर्तगाली, जर्मन, जापानी और पारंपरिक चीनी सहित आठ भाषाओं में, हाल ही में विदेशी भाषा प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित किया गया और देश-विदेश में वितरित किया गया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग (राज्य परिषद सूचना कार्यालय) द्वारा सीपीसी केंद्रीय समिति पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान और चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन के सहयोग से संपादित इस पांचवें खंड में महासचिव शी चिनफिंग द्वारा 27 मई, 2022 से 20 दिसंबर, 2024 तक दिए गए 91 रिपोर्ट, भाषण, वार्ता, व्याख्यान, संबोधन, लेख और निर्देश, साथ ही इस अवधि के दौरान ली गई 41 तस्वीरें शामिल हैं।

18 विषयगत खंडों में विभाजित यह पुस्तक, गंभीर और जटिल अंतरराष्ट्रीय वातावरण और सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन घरेलू कार्यों के बावजूद, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मामलों के समन्वय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सजीव वर्णन करती है।

इसमें विस्तार से बताया गया है कि कैसे सीपीसी केंद्रीय समिति ने इन चुनौतियों का सामना करते हुए, नई विकास विचारधारा को व्यापक और सटीक रूप से लागू किया, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया, सुधारों को और अधिक व्यापक रूप से गहरा करने की योजना बनाई और उसे आगे बढ़ाया, उच्च स्तरीय खुलेपन को गति दी, कठिनाइयों पर काबू पाया और सभी पहलुओं में एक आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News