Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शी चिनफिंग की 'गरीबी कम करने व गरीबी उन्मूलन पर चर्चा' पुस्तक प्रकाशित


बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित कॉमरेड शी चिनफिंग की पुस्तक 'गरीबी कम करने और गरीबी उन्मूलन पर चर्चा' हाल ही में केंद्रीय सीपीसी साहित्य प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई और चीन भर में वितरित की गई।

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित कॉमरेड शी चिनफिंग की पुस्तक 'गरीबी कम करने और गरीबी उन्मूलन पर चर्चा' हाल ही में केंद्रीय सीपीसी साहित्य प्रेस द्वारा प्रकाशित की गई और चीन भर में वितरित की गई।

इस विशेष संग्रह में कॉमरेड शी चिनफिंग द्वारा गरीबी कम करने और उन्मूलन पर लिखे गए 55 महत्वपूर्ण लेख शामिल हैं, जिनमें से कुछ पहली बार प्रकाशित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गरीबी उन्मूलन मानवता का एक साझा आदर्श है। गरीबी उन्मूलन, लोगों के जीवन स्तर में सुधार और सामूहिक समृद्धि प्राप्त करना चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद की मूल आवश्यकताएं हैं और यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का एक महत्वपूर्ण मिशन है।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सीपीसी केंद्रीय समिति ने शासन में गरीबी उन्मूलन को प्रमुख स्थान दिया है।

चीन ने मानव गरीबी उन्मूलन के इतिहास में एक चमत्कार किया है, चीनी विशेषताओं वाले गरीबी उन्मूलन के मार्ग पर अग्रसर हुआ है, और चीनी विशेषताओं वाला गरीबी-विरोधी सिद्धांत विकसित किया है।

अपने देश की राष्ट्रीय परिस्थितियों पर आधारित और गरीबी उन्मूलन के नियमों को समझते हुए, शी चिनफिंग द्वारा गरीबी कम करने और उन्मूलन पर दिए गए महत्वपूर्ण व्याख्यानों की श्रृंखला, अपने देश के गरीबी उन्मूलन प्रयासों के सैद्धांतिक सार और मार्क्सवादी गरीबी-विरोधी सिद्धांत के चीनीकरण में ताज़ा उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Date & Time : 2026-11-10 20:55:03

Share:

Leave A Reviews

Related News