Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शी चिनफिंग ने किम जोंग उन द्वारा आयोजित स्वागत भोज में भाग लिया


बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने 8 जून की रात प्योंगयांग में डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन द्वारा आयोजित स्वागत भोज में भाग लिया।

बीजिंग, 9 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने 8 जून की रात प्योंगयांग में डीपीआरके के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन द्वारा आयोजित स्वागत भोज में भाग लिया।

शी चिनफिंग ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान वर्ष चीन-डीपीआरके मित्रता, सहयोग और पारस्परिक मदद समझौते की 65वीं वर्षगांठ है। चीन-डीपीआरके संबंध नए ऐतिहासिक प्रस्थान बिंदु पर खड़े हैं। इस यात्रा में मैंने महासचिव किम जोंग उन के साथ महत्वपूर्ण समानताएं बनाई हैं। हमारे समान विचार में, हमें दोनों देशों के लोगों की समान अभिलाषाओं के अनुसार के, समाजवाद के भविष्य की रणनीतिक ऊंचाई से आज के ट्रेंड को समझकर उच्च स्तरीय आवाजाही मजबूत करनी चाहिए, रणनीतिक संपर्क को गहराना चाहिए, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार कर जन संपर्क बढ़ाना चाहिए, चीन-डीपीआरके संबंध का उच्च स्तरीय विकास बढ़ाते हुए दोनों देशों के समाजवादी कार्य का उज्ज्वल भविष्य रचना चाहिए, और मानव समाज की प्रगति निरंतर बढ़ानी चाहिए।

किम जोंग उन ने अपने भाषण में शी चिनफिंग की यात्रा का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस साल महासचिव शी चिनफिंग अपनी पहली विदेशी यात्रा में डीपीआरके आए, जिससे दोनों पार्टियों और दोनों देशों के संबंधों के विकास पर उनका बड़ा ध्यान और डीपीआरके समाजवादी कार्य का सबसे मूल्यवान समर्थन दर्शाया गया है। हमने इस भेंटवार्ता में नई स्थिति के मुताबिक नए युग की विशेषता संपन्न चीन-डीपीआरके संबंध बढ़ाने पर अहम समानताएं प्राप्त कीं और समान चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर रायों का व्यापक आदान-प्रदान किया, जो गहरी ऐतिहासिक परंपरा होने वाली डीपीआरके-चीन मित्रता के तेज विकास को आगे बढ़ाएंगे और क्षेत्र तथा विश्व की शांति व स्थिरता के लिए योगदान देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News